स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हजारों रुपए का कीमती मोबाइल वापस कर दिखाई इंसानियत !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज़ 


आज के जमाने में जहां हर जगह लूट खसोट, चोरी डकैती की घटनाएं आम हो गई है वही समाज में आज भी ऐसे व्यक्ति मौजूद है जो इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं ऐसा ही मामला नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी चोपटा में देखने को मिला। जहां पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के श्रद्धालुओं को हजारों रुपए का कीमती मोबाइल सड़क पर पड़ा हुआ मिला तो उन्होंने असल मालिक को फोन वापस कर इंसानियत का परिचय दिया।




डेरा सच्चा सौदा के शिर्डी जाला ब्लॉक के 15 मेंबर सदस्य सोमबीर राजू और रोहतास इंसा किसी कार्य से नारनौंद हलके के गांव गुराना गए हुए थे। जब वह वापस अपने गांव आ रहे थे तो रास्ते में सड़क पर एंड्राइड फोन पड़ा हुआ मिला। इस फोन की कीमत देखकर हर किसी का दिल लालच में आ जाता और असल मालिक तक यह फोन कभी नहीं पहुंच पाता। अगर मोबाइल फोन किसी अन्य ऐसे किसी के हाथ में लग जाता तो वह तो उसको बंद कर देता और कुछ समय बाद उसे प्रयोग करता, अन्यथा फिर किसी दुकान पर जाकर उसको बेचकर रुपए अपनी जेब में भर लेता।





 सोमबीर राजू और रोहतास इंसा ने बताया कि उनके गुरु डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा देव ने ऐसी प्रेरणा दी है कि वह हर समय मानवता भलाई के कार्य करने में लगे रहते हैं ऐसे में यह मामूली हजारों रुपए का मोबाइल फोन उनके जमीर को नहीं डगमगा सकता। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया क्या यह फोन किसका है तो फोन गांव गुराना निवासी दीपक का मिला। उन्होंने पूरी तसल्ली कर असल मालिक दीपक को फोन वापस कर दिया।




दीपक को जब उसका मोबाइल मिला तो उसने कहा की आज के समय में हर तरफ़ लूट मार मची हुई हैं और ईमानदार लोग बहुत ही कम बचे हैं । जब दीपक को यह पता चला की उसका मोबाइल संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान की पावन प्रेरणा से लौटाया गया है तो उसके संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा और उनके श्रृद्धालुओं का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे गुरु और उनके शिष्यों की बदौलत ही आज समाज में इंसानियत जिंदा है। जो हर समय बिना किसी लालच के इंसानियत की सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सोमबीर, राजू, रोहतास, जयभगवान, कमला इंसा, मोबाइल फोन का मालिक गुराना निवासी दीपक इत्यादि मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें

राम रहीम सिंह के चलो ने किया ऐसा काम, जमाना देखता रह गया !

नारनौंद क्षेत्र के गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के तीन गुर्गे गिरफ्तार !

रात को सड़क पर भूत, भूत ने रुकवाया तो राहगीरों के ‌ छूटे पसीने !


जींद में रेल के नीचे कटने से अधेड़ की मौत !


हिसार नजदीकी गांव में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप, उपचार के दौरान मौत !



Haryana Hisar news Showed humanity by returning a valuable mobile worth thousands of rupees, latest news Hisar, Haryana news Today, Dera saccha Sauda, Sirsa News Today, Today News Narnaund, Hansi news Today, latest news Haryana, breaking news Dera saccha Sauda, sant Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan, 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |