स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के तीन गुर्गे गिरफ्तार !

 

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाते हुए हांसी पुलिस की सीआईए पुलिस वन टीम ने नारनौंद क्षेत्र के गांव अवैध रूप से हथियार बनाने का साजो सामान सहित तीन युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।‌ पुलिस ने नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज कर तीनों को अदालत में पेश किया। यहां से सोनू नाम के युवक को जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपितों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।







 अवैध असला के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हांसी पुलिस की सीआईए (1) हांसी की टीम ने तीन आरोपितों को अवैध हथियार बनाने के साजो सामान सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पेटवाड़ गांव में सोनू के घर से एक टोपीदार बंदूक व लकड़ी ग्राइंडर ,बैरल लोहा , रेगमार, पलाश, छीनी, हथौड़ा, चाप जोकि घर पर ही बिना परमिट के अवैध हथियार व हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। जिनके खिलाफ थाना नारनौंद में असला अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान पेटवाड़ निवासी सोनू वासी व चरण दास, कुंभा निवासी सोनी उर्फ संदीप के रूप में हुई हैं।






 पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से पेटवाड़ निवासी सोनू को जेल भेज दिया हैं। जबकि  चरण दास व सोनी उर्फ संदीप वासी कुंभा को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।  वहीं अब तक कितने अवैध असला बनाया है। वो कहां पर सप्लाई किए हैं और कहां से हथियार बनाने का सामान लेकर आते थे। इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।





ये भी पढ़ें

राम रहीम सिंह के चलो ने किया ऐसा काम, जमाना देखता रह गया !

रात को सड़क पर भूत, भूत ने रुकवाया तो राहगीरों के ‌ छूटे पसीने !


जींद में रेल के नीचे कटने से अधेड़ की मौत !


हिसार नजदीकी गांव में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप, उपचार के दौरान मौत !



Haryana Hisar news Three henchmen of illegal arms making factory arrested in village of Narnaund area, latest news Hisar, Hisar news Today, Hindi news Haryana, breaking news Hisar, breaking news Hansi, breaking news narnaund, today news Hisar, Haryana news Today, latest news haryana, breaking news Haryana, gaon Petwar mein avaidh hathiyaron ki factory, Hansi police, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |