स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में नशा तस्कर के घरों पर चला बुल्डोजर !

 भारी पुलिसबल की मौजूदगी में गिराए गए अवैध निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बनाए हुए थे आशियाने !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



बुधवार को करनाल (Karnal) में गैंगस्टर नीरज पूनियां के फाइव स्टार फार्म हाऊस (Farm House) पर पुलिस प्रशासन ( Haryana Police )ने बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया था। तो बृहस्पतिवार को हिसार प्रशासन ने नशा तस्करों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। 










हिसार के विकास नगर के पास अंबेडकर कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर नशा तस्कर कुलदीप व काली ने अवैध तरीके से कब्जा करके मकान बनाए हुए थे। बार बार कोशिश करने के बाद भी वो कब्जा नहीं छोड़ रहे थे तो दो दिन पहले ही पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो गुरूवार को डीएसपी कप्तान सिंह व डीएसपी अभिमन्यु भारी पुलिस बल व जेसीबी मशीन को लेकर अंबेडकर कॉलोनी पहुंचे। डयूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार एचके गुप्ता को नियुक्त किया गया था। जैसे ही पुलिस प्रशासन जेसीबी लेकर विकास नगर के रास्ते अंबेडकर कॉलोनी जा रहा था तो लोगों ने सोचा कि प्रशासन विकास नगर में झुज्गी झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों को हटाने यहां पर आया है। लेकिन जब अंबेडकर कॉलोनी में कार्यवाही को अंजाम दिया गया तो सब माजरा समझ में आ गया। 






डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि एक आरोपी कुलदीप सिंह और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज है। कविता उर्फ काली पर 14 केस दर्ज है। वह जेल में बंद है। दोनों ने नशा तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित की है।





गौरतलब है कि हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार ने नशा तस्करों, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती अथवा ड्रग तस्करी संबंधी कई अभियोग दर्ज हैं। ऐसे लोगों की पुश्तैनी अथवा खरीदी हुई संपति की कुंडली खंगाली जा रही है।। ऐसे लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई संपति के साथ-साथ उनकी बेनामी सम्पति का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। हिसार जिले आपराधिक पृष्ठभूमि के 18, हांसी के 13, जिला जींद में 08, सिरसा मे 11 व फतेहाबाद मे 04 लोग पुलिस के रडार पर हैं, जिनकी तो पुलिस ने हिसार रेंज के अंर्तगत आने वाले हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती अथवा ड्रग तस्करों  की पहचान की है, जिन्होंने अवैध कब्जे किए हुए हैं। अब पुलिस एक एक कर इन सबके अवैध कब्जों पर पीला पंजा चलाने की तैयारी कर रही है। 










हिसार पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बने मकानों को गिराया।


      हरियाणा सरकार की नीतियों के तहत हिसार पुलिस ने  पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण से बने दो मकानों को गिराया गया है। पुलिस लगातार नशा तस्करों और अपराधियों की अवैध संपत्ति चिन्हित कर रही है। हिसार पुलिस अपराधियों के अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।







     इसी कड़ी में आज वीरवार को सिविल अस्पताल के पीछे और सुंदर नगर हिसार के पास अंबेडकर बस्ती में कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो द्वारा स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध संसाधनों व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया है। अंबेडकर बस्ती निवासी कविता उर्फ काली पत्नी रामफल के दो मंजिला मकान और अंबेडकर बस्ती निवासी कुलदीप पुत्र सतबीर के मकान को गिराया गया हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आस पास के मकानों पर पुलिस तैनात की गई। डीएसपी श्री कप्तान सिंह, डीएसपी श्री अभिमन्यु लोहान, डीएसपी श्री नारायण चंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 








   अवैध तरीके से निर्माण किए गए मकानों के ऊपर पहले जिला प्रशासन की ओर से नोटिस लगाया गया था। वीरवार सुबह जब पुलिस और प्रशासन की टीम अंबेडकर बस्ती पहुंची, उस समय दोनो मकानों से समान बाहर निकाल रहे थे पुलिस ने भी घरों से सामान निकलने में उनकी मदद की। सामान को घरों से बाहर निकालने के उपरांत पुलिस ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। 






     पुलिस रिकॉर्ड एक अनुसार कविता उर्फ काली पत्नी रामफल पर एनडीपीएस एक्ट के  तहत 10 अभियोग और लड़ाई झगड़े के 3 अभियोग अंकित है व कुलदीप पुत्र सतबीर पर एनडीपीएस एक्ट के 3 अभियोग अंकित है। दोनो ही नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल रहें है। 







     कविता उर्फ काली और कुलदीप का स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर पिछले 25 सालों से भी अधिक समय से कब्जा है। इन्होंने सबसे पहले वह झुग्गियां बनाई, फिर कच्चे मकान बनाए। कविता उर्फ काली ने कच्चे मकान की जगह दो मंजिला पक्के मकान का अवैध रूप से निर्माण किया और  कुलदीप ने एक मंजिला मकान का निर्माण किया। जिन्हे आज पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने गिराया है।






    पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस विभाग मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों व उनके द्वारा अवैध धंधों से अर्जित चल अचल संपत्ति की लगातार पहचान कर रहा है जिसमें राजस्व विभाग निगम कार्यालय व स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नशा तस्करो को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता l नशा करने वालो, तस्करो एवम उन से जुड़े व्यक्तियों की विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।






      आज की कार्रवाई में जिला प्रशासन की तरफ तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएमओ सहित सिविल अस्पताल के डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची।

Vikas Nager Hisar Today Live News, Latest News Hisar Today, Hisar News Live Today, Bhaskar News Hisar, Amar Ujala News Hisar, Haryana News Live Today, Hisar Police Latest News, #ambedkar colony, #ambedkar colony Hisar, #ambedkar 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |