स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

यूपी के बाद हरियाणा में भी गैंगस्टर के अवैध फाइव स्टार फार्म हाउस पर चला बुल्डोजर !

गैंगस्टर नीजर पूनियां के अवैध फाईव स्टार फार्म हाऊस पर चला बुल्डोजर !




करनाल : तहलका न्यूज

हरियाणा सरकार ( Haryana Goverment ) ने भी उत्तर प्रदेश ( Uttar Pardesh ) के बाद अपराधियों की  अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को करनाल में जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ ने अपनी टीम के साथ गैंगस्टर नीरज पूनिया (gangster Neeraj Punia ) के कुंजपुरा रोड़ पर गांव बुड्ढा खेड़ा स्थित अवैध रूप से बनाए गए फाइव स्टार फार्म हाउस पर पीला पंजा चलाया। जिसके चलते भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। वहां पर मौजूद लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम ने पूरी कार्यवाही करके दम लिया। इस दौरान पार्टी हाल, कमरे, रसोई, शौचालय व स्वीमिंग पूल आदि करोड़ों रुपये के निर्माण को गिरा दिया गया। बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने फार्म हाउस को खाली करवाया।







निगमायुक्त करनाल (municipal commissioner) अजय सिंह तोमर ने बताया कि फार्म हाउस को अवैध तरीके से बनाया गया था। डीटीपी के निर्देश पर फार्म हाउस की दीवारों को तोड़ दिया। उसके बाद एक के बाद एक कमरों को तोड़ा गया। जो टीन शेड बनाए गए थे उनको भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसके लिए डीटीपी आरएस बाठ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त गया था। फार्म हाउस में रह रहे लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और टीम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखा।








निगमायुक्त करनाल (municipal commissioner Karnal) अजय सिंह तोमर ने बताया कि फार्म हाउस में पार्टी हाल, कमरे, रसोई, शौचालय तथा स्वीमिंग पूल बनाया गया था, जिसमें देर रात तक कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीना, नाच-गाना जैसी गतिविधियां होने से आसपास के नागरिकों को परेशानी होती थी। लोगों ने नगर निगम को शिकायतें दी थी। जिस पर अनधिकृत निर्माण को गिराने की योजना बनाई। 






फूसगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी है नीरज पूनिया

सीआईए दो इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि फार्म हाउस नीरज पूनिया का है। यहां पर असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता था और यहां पर ही गलत गतिविधियां अंजाम देने का प्लान तैयार होता था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सेक्टर 32-33 थाने में शिकायत दी थी। नीरज पूनिया, फूसगढ़ गोलीकांड का मुख्य आरोपित है। इसके खिलाफ करनाल, क ुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, हिसार इत्यादि जिलों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। करनाल जिले के सदर थाने में 18 दिसंबर 2014 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपित नीरज पूनिया जेल में है। उस पर दो सगे भाइयों अमित व नीरज की हत्या का आरोप है।




#gangster Neeraj Punia Latest News, #Today Live News Karnal, #Neeraj Punia gangster News, #बुल्डोजर बाबा, #खट्टर सरकार, 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |