स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल : खरीफ फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित किसानों को मिला एक और अवसर, इस दिन करवा सकते हैं पंजीकरण !

22 से 24 सितंबर तक खुलेगा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल

हिसार, 21 सिंतबर।
       मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अभी तक पंजीकरण कराने से वंचित रहे किसानों को प्रदेश सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को 22 से 24 सितंबर को फिर से खोला जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान अपनी फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर करवा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।




 उपायुक्त ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा शुरू किए गए पोर्टल के माध्यम से किसान अपने कृषि उत्पादों को आसानी से मंडियों में बेच सकते हैं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसान स्वयं अपनी फसल का पंजीकरण विभाग की वेबसाइट  https://fasal.haryana.gov.in र कर सकते हंै। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क भी किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |