Hisar : उपमुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनकर उनके समाधान के दिए निर्देश !
हिसार, 21 सितम्बर
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने पार्टी के द्वारा चलाये जा बूथ सखी और बूथ यौद्धा अभियान में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका होने की बात कही है। जननायक जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर डिप्टी सी एम दुष्यंत चौटाला का प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सजन लावट व अन्य पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के समय से पिछड़े वर्ग का स्नेह, सहयोग और समर्थन उनके परिवार को मिलता रहा है। जेजेपी के गठन के समय भी इस वर्ग की अहम भागीदारी रही और पिछले विधानसभा चुनावों में जेजेपी के 16 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग समाज से थे। आज भी संगठन की मजबूती के लिये दिन रात लगे हुए है। उपमुख्यमंत्री चौटाला ने पिछड़ा वर्ग (Backward class) को पार्टी की असली ताकत बताते हुए प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर महिलाओं और युवाओं को और ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ने का आहवान किया ताकि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। गठबंधन सरकार में होते हुए पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए वे सदैव ततपर रहते है,और उनका प्रयास है कि केंद्र की तरज पर प्रदेश में भी पिछड़े वर्ग को आरक्षण में पूरा हक दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी से जुड़े पिछड़े वर्ग के साथियों को पंचायत प्रतिनिधि बनवाएं ताकि गांव की सरकार में संगठन के साथ साथ पिछड़े वर्ग की महत्वपूर्ण भागीदारी हो सके। जब समाज के हर स्तर पर पिछड़े वर्ग की भागीदारी होगी तो समाज का सर्वांगीण विकास होना भी तय हो जाएगा। बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक शीला भ्याण, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव राममेहर ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गंगवा, प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह, धर्मपाल तंवर, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सजन लावट, युवा जिला प्रभारी शिव कुमार कुलाना, युवा जिलाध्यक्ष सिल्क पुनिया, हरियाणा योग आयोग के सदस्य नरेश पुनिया, डॉ राजकुमार दिनोंदिया, राज कुमार भट्ट, राम मेहर जोगी, एडवोकेट सहदेव यादव, प्रह्लाद सैनी, गौरव सैनी, गुरदीप चड्डा, शेर सिंह वर्मा सहित प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्ष, हलकाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सैंकड़ों सदस्य उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks