स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में फौगाट का जलवा,खूब झूमे युवा, दर्शकों की मांग पे गाया पाकिस्तान मैं तिरंगा लहरा दो !

 रीस करो भगतसिंह सरदार की : गजेंद्र फौगाट







हिसार 21 सितंबर
                        विख्यात पॉप स्टार गजेंद्र फोगाट ने गजेंद्र आज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में युवाओं को कई घंटे तक झूमने पर विवश कर दिया । मौका था नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के दूसरे स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय युवा समारोह का । इस मौके पर फोगाट ने अपना प्रसिद्ध गीत *करणी सै तो रीस करो उस भगत सिंह सरदार की* गीत से कार्यक्रम का आगाज किया ।






       कार्यक्रम में गजेंद्र फौगाट (Rajender Phogat) ने युवाओं को अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने,नशे से दूर रहने व खेलों से जुड़ने का आह्वान किया । दर्शको की मांग पर उन्होंने जब अपना विख्यात गीत *पाकिस्तान (Pakistan) मैं एक बै म्हारा तिरंगा फहरा दयो* तो युवाओं ने साथ गाना शुरू कर दिया । राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को श्रद्धांजलि देते हुए फौगाट ने कहा कि राजू को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो उत्सव के साथ उन्हें विदा करना चाहिए । उन्होंने सारी उम्र हमें झुमाया तो आज उनको झूम कर ही विदा करते हैं ।













         फौगाट ने उसके बाद अपना गीत बहु काले की, पानी आंख्या का, सेक्टर आली कोठी मैं नही लागता जी भी सुनाया ।इसके बाद युवाओं को आने वाली दिवाली के मद्देनजर *मिट्टी वाले दिए जलाना अबकी बार दिवाली में - राष्ट्रहित का गला घोंट के छेद न करना थाली में* सुनाया तो दर्शकों ने साथ गाया ।उसके बाद तो देशभक्ति गीतों के साथ फौगाट दर्शकों में उतर गए और *ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का* गाना शुरू कर दिया ।दर्शक अपनी सीटों से खड़े होके खूब नाचे ।    मंच पे वापिस आके जैसे ही फौगाट ने वंदेमातरम गाया तो दर्शकों ने अपने मोबाइलों की लाइट ऑन करके वेव किया । कार्यक्रम में ऐन एस ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र नरवाल, संस्थापक प्रदीप महला,हिसार के अध्यक्ष बलराज खुड़िया व अन्य सदस्यों ने फौगाट को सम्मानित किया ।
bahu kaale kee, paanee aankhya ka, sektar aa

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |