हिसार में बवाल, विक्रम कापड़ो मर्डर केस में अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस पर किया पत्थराव, हालात हुए तनाव पूर्ण !
पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर फैकी बोतलें व पत्थर, दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो के विक्रम हत्याकांड को लेकर बुधवार को हिसार में बवाल हो गया। प्रदर्शनकारी लघुसचिवालय की दीवारों पर चढ़ गए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में शरारतीतत्वों ने पुलिस पर पत्थराव कर दिया। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके कारण हिसार में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कापड़ो के विक्रम की मौत को हुए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है। आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने के चलते अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया और लघुसचिवालय में पहुंच गए। वो मांग पर अड़े हुए थे कि जिला उपायुक्त मौके पर आकर उनका ज्ञापन लें। जब जिला उपायुक्त नहीं आए तो वो अंदर आफिस में जाने का ऐलान कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी गेट की दीवारों पर चढ़ गए। उनको रोकने के लिए पुलिसकर्मी प्रयास कर रहे थे तेो प्रदर्शनकारी हावी हो गए तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर वहां से खदेड़ दिया। कुछ देर बाद फिर से प्रदर्शनकारी युवक मौके पर पहुंचे और पुलिस पर बोतलें व पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। इस पत्थरबाजी में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी करने के कारण लघुसचिवालय के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए और अतिरिक्त पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई।
गौरतलब है कि विक्रम कापड़ो की हत्या को हुए 13 दिन का समय बीत चुका है और आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने के चलते भीम आर्मी ने अनुसूचित जाति वर्ग के अन्य संगठनों के साथ मिलकर 21 सितंबर को हिसार बंद का आहवान किया था। जिसके चलते अनुसूचित जाति वर्ग के अनेक संगठन बुधवार को हिसार में जुट गए। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप भाखड़, प्रवक्ता संतलाल अंबेडकर, एडवोकेट बजरंग इन्दल ने बताया कि विक्रम कापड़ो हत्याकांड को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पुलिस प्रशासन को पुख्ता सबूत दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की कार्यवाही सवालों के घेरे में है और वो आरोपितों को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी के विरोध में वो जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा पत्थरबाजी का जो आरोप लगाया जा रहा है। वो गलत है, संगठन के किसी भी सदस्य ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी या कोई तोडफ़ोड़ नहीं की है।
Ruckus in Hisar, SC people pelted stones on police in Vikram Kaparo murder case, situation became tense
#hisar News Live Today, #Latest News Hisar Today, #Breaking News Hisar, #Crime News Hisar, #Haryana News Live Today, #Latest News Haryana Today, #india News Haryana, #India Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks