घर में घुसकर जेवरात और नगदी चुराने के मामले में तीन गिरफ्तार !
गांव ढंडूर बीड़ हिसार स्थित मकान में चोरी के आरोपित गिरफ्तार, चोरीशुदा संपूर्ण आभूषण बरामद।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
थाना सदर हिसार पुलिस ने गांव ढंडूर बीड़ हिसार स्थित मकान में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों गांव ढंडूर निवासी राजू उर्फ बच्ची, गौरव उर्फ गोरी और पीरावाली निवासी राजेंद्र उर्फ बीरू को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 454/380/411 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1139 दिनाक 16.09.2022 में गिरफ्तार किया गया है।
(Latest News Hisar Today Live)
सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ढंडूर निवासी राजू उर्फ बच्ची ने ढंडूर निवासी सुनील के घर से आभूषण और 2500 रुपए चोरी किए और गौरव उर्फ गोरू व राजेंद्र उर्फ बीरू ने चोरी शुदा आभूषण अपने पास रखे थे। पुलिस टीम ने आरोपितों से 4 सोने की अंगूठी, सोने के टोपास, गले का हार, चांदी की पाजेब , पैर की अंगूठी और 2500 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि थाना सदर हिसार में ढंडूर निवास सुनील कुमार ने उसके घर से आभूषण और नकदी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।
Hisar News Live Today, Hisar News. Haryana News. India News Today, Bhasker News Hisar, Jagran News,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks