हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ठग दबौचे !
इ कॉमर्स कंपनी की फ्रैंचाइजी के नाम से धोखाधड़ी करने के मामले में दो मुख्य आरोपी इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए साइबर थाना हिसार पुलिस ने फ्रैंचाइजी के नाम से धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों बैतूल, मध्य प्रदेश निवासी विशाल शाह और बिरोरा, ललितपुर उत्तर प्रदेश हाल नंद नगर इंदौर निवासी राहुल राजा परमार को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 406/419/420/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 23 दिनाक 10.05.2022 में इंदौर से गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही प्रदीप ने बताया कि थाना साइबर में गांव बड़वा, भिवानी निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी कि 3 फरवरी 2021 को उसके पास फैशन मित्रा नाम की ई कॉमर्स कंपनी की तरफ से डिस्ट्रिक्ट वाइस बिजनेस पार्टनर की जरूरत को लेकर एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि आपको अपने क्षेत्र में कंपनी के कुरियर ग्राहकों तक पहुंचाने होगे और इसके बदले में कुरियर की कीमत के हिसाब से प्रॉफिट दिया जाएगा। इस काम के लिए आपको एक ऑफिस का किराया और डिलीवरी के लिए 2 व्यक्तियों की सेलरी कंपनी की तरफ से दो जायेगी। इसके बाद पवन कुमार ने अपने डॉक्यूमेंट्स और कंपनी के द्वारा भेजा गया ऑनलाइन एग्रमेंट पर हस्ताक्षर कर कंपनी मेल आईडी पर भेज दिया और 30 किलोमीटर के क्षेत्र में काम करने के लिए 30000 रुपए कम्पनी के अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद कंपनी ने एक कुरियर का पैकेट पवन कुमार के पास भेजा, जिस पर डिलिवरी के लिए कोई एड्रेस मौजूद नहीं था। पवन कुमार ने कंपनी के कर्मचारियों के पास फोन किया परंतु किसी ने फोन नही उठाया। कंपनी के कहे अनुसार पवन कुमार ने 2 व्यक्ति सामान की डिलीवरी करने के लिए रख लिए, जिन्हे भी उसे अपनी जेब से उनकी सैलरी देनी पड़ी।
मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपी एक फर्जी कंपनी बना, उसकी फ्रैंचाइजी देने के नाम से धोखाधड़ी करते है। आरोपी विशाल शाह फर्जी फर्म बनाता है और राहुल राजा परमार इस काम में विशाल शाह का हिस्सेदार है। राहुल राजा परमार ठगी के पैसे पाने के लिए बैंक में एकाउंट खुलवाता है। आरोपी आमजन को फोन पर बहला फुसलाकर कम्पनी की फ्रैंचाइजी देने के बहाने से धोखाधडी करते है। आरोपियों को उप निरीक्षक गुरमिंदर, एएसआई राजाराम, एचसी अनिल और सिपाही कुलदीप साइबर थाना हिसार पुलिस टीम ने इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पेश अदालत कर तीन दिन के राहगीरी रिमांड पर लिया गया है।
Latest News Hisar, Hisar News, Today Live News Hisar, Haryana News Today, Hisar Police Station, Hisar Police Station mobile Number, Haryana Police News, Haryana Police to mp indor fraud, Fraud News , Crime News Haryana, Crime News Hisar Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks