ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं अधिकारी : उपायुक्त
![]() |
| वीसी के उपरांत अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करते उपायुक्त उत्तम सिंह। |
हिसार, 22 सितंबर।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ( Agriculture and Farmers Welfare Department Haryana ) के अधिकारियों को सरकार ( Goverment ) द्वारा किसानों के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का सुचारू ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वे वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के उपरांत अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल ( Meri Fasal - Mera Byora Portal ) एक बार पुन: खोल दिया गया है। पोर्टल पर वंचित रहे किसान 24 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। फसल अवशेष प्रबंध स्कीम (Crop Residue Management Scheme) के तहत किसानों को 1 हजार रुपये प्रति एकड प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। संबंधित किसानों को इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ( Online Apply ) करवाना होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme ) ( PM- Kisan ) की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि योजना के तहत लैंड वेरिफिकेशन का कार्य प्रगति पर है। संबंधित पटवारियों द्वारा लाभपात्र किसानों का विस्तृत ब्यौरा कृषि विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके पश्चात किसानों की डिटेल एमआईएस पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक डॉ विनोद कुमार फोगाट ने जिले में फसल अवशेष प्रबंधन, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट से उपायुक्त को अवगत करवाया। इस अवसर पर हांसी के एसडीओ देवेंद्र, डॉ प्रवीन मंडल सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks