कल्चरल फेस्ट-2022 : नारनौंद Model स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी !
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बढ़ाया प्रतिभागयिों का हौंसला !
![]() |
| विजेताओं को कल्चरल फेस्ट-2022 की ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। |
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद Sports और सांस्कृतिक गतिविधियों ( Cultural Program ) में भी बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुलदीप सिहाग ने बताया कि विभाग द्वारा कल्चरल फेस्ट-2022 को पांचवी से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा तक दो वर्गों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने समारोह में विभाग द्वारा विद्यार्थियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम, डीपीसी ज्ञान सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks