जीआरपी इंटरनेट स्कूल माढ़ा में हुआ जिला स्तरीय टेबल टेनिस खिलाडयों का चयन !
![]() |
| जीआरपी इंटरनेशनल स्कूल माढ़ा में टेबल टेनिस खेलते हुए खिलाड़ी। |
नारनौंद :
गांव माढ़ा के जीआरपी इंटरनेशनल स्कूल में एसजीएफआई द्वारा जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन करने के लिए एक दिवसीयटेबल टेनिस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राज ने बताया कि ग्रामीण आंचल के स्कूल में खेलों के प्रति काफी अच्छी सुविधाएं दी जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीण आंचल के छात्रों का भी खेलों में रुझान बढ़ता जा रहा है।
जीआरपी इंटरनेशनल स्कूल माढ़ा में टेबल टेनिस के लिए जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का चयन किया गया। जिसमें दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिन खिलाड़ियों ने खेल में अच्छी प्रतिभा दिखाई है। उनका चयन किया गया है। 14 आयु वर्ग में पांच खिलाड़ियों की एक टीम जिनमे एस बी एस स्कूल माढ़ा के गोरान्स, हिसार के सन्नी, निशांत, सुमित, मोहित, अंडर-17 में रवि, विश्वजीत, रोहन, शुभम, विपिन और अंडर-19 में टैगोर स्कूल नारनौंद के मोहित, सरकारी स्कूल नारनौंद के संयम, न्यू आरईडी स्कूल पेटवाड़ के साहिल व दक्ष, सरकारी स्कूल पेटवाड़ के हिमांशु का चयन किया गया है। जिन खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था उन सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पीटीआई दीपक कुमार, कुलदीप, जय भगवान इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks