स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी अनाज मंडी में दूसरे दिन भी नहीं हुई खरीद, आढ़तियों ने दी ये चेतावनी !

मुख्यमंत्री के नाम विधायक विनोद भ्याना के बेटे को सौंपा ज्ञापन ! 



हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


हरियाणा अनाज मंडी एसोसिएशन ई ट्रैडिंग के विरोध में पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही है और सोमवार को हरियाणा प्रदेश की अनेक अनाज मंडियों में कामकाज ठप रहा। जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हांसी अनाज मंडी में भी सोमवार से खरीद बंद है और मंडी के आढ़ती इस स्कीम को आढ़ती व किसान विरोधी बता रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी अनाज मंडी के आढ़ती हड़ताल पर रहे और सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर ये स्कीम वापिस नहीं ली तो वो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। 







हांसी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान अवतार तायल ने बताया कि सरकार ई ट्रैडिंग के माध्यम से मंडियों को खत्म करना चाहती है। जबकि किसान और आढ़तियों का सदियों से मंडी से जुड़ाव रहा है। अगर सरकार नहीं मानती तो वो किसानों के साथ मिलकर आंदेालन को तेज कर देंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आढ़तियों का एक प्रतिनिधीमंडल ज्ञापन देने के लिए हांसी के विधायक विनोद भ्याना के आवास पर गया था और विधायक ना मिलने के कारण ज्ञापन उनके बेटे को सौंपा गया है। ताकि सरकार आढ़तियों की परेशानी को समझे और इस स्कीम को बंद करे। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |