स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नवरंग- ए क्रिएटिव स्कूल ऑफ म्यूजिक डांस आर्ट एंड योगा अकैडमी में संगीत संध्या का आयोजन !

 


हिसार-


 हिसार शहर के नवरंग क्रिएटिव अकैडमी में संगीत संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मोगा देवी मिंडा मेमौरियल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ मैथ्यू वार्गेज़ एवं  वार्गेज़ मुख्य अतिथि व सरस्वती संगीत महाविद्यालय के निदेशक जितेन्द्र बजाज  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फूल- मालाओं व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर निदेशक बलराम शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को उनकी तस्वीर स्केच के रूप में भेंट की गई। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे घनिका, जिया, धैरवी, व भूवी द्वारा गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इन छोटे बच्चों के साथ-साथ हिसार के जाने-माने कलाकारों ने भी अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि जितेंद्र बजाज द्वारा भी दो प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि डॉ मैथ्यू वर्गीज  ने कार्यक्रम को खूब सराहा और उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उनका संगीत के प्रति और भी ज्यादा लगाव हो गया है और वह अंतर्मन से संगीत से जुड़ गए हैं। नवरंग एकेडमी के निदेशक बलराम शर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों मनोज बजाज, रॉकी डेन डांस कोरियोग्राफर   डॉ.आर.के.सैनी, योगेश शर्मा, निशा चोपड़ा, चांदनी रंगा, गुरप्रीत मान, ललित पिंगल, नरेश पिंगल, पारस मणि, पवन गेरा , कपिल ग्रोवर, अनिल वेदी, त्रिभुवन बक्शी, तमन्ना तथा आए हुए सभी गणमान्य लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी व मुख्य अतिथि ने आए हुए सभी कलाकारों व मंच संचालिका निशा चोपड़ा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |