सोलर का कंट्रोलर चोरी करने का आरोपित काबू, हिसार जिले के अलग अलग गांव में हुई चोरी की सुलझी सात वारदातें !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक के बाद एक चोरी की सात वारदातें सुलझ गई। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से चोरी किया हुआ सामान व मौके की निशानदेही करवाई जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरी निरोधक टीम ने हिसार के बालसमंद रोड़ निवासी सतपाल को आजाद नगर पुलिस थाने में दर्ज सोलल प्लेट कंट्रोलर चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो चोरी की जिले के अलग अलग गांव में हुई चोरी की सात वारदातों का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किया गया सामान सहित गहनता से पूछताछ करेगी।
इन इन चोरी की वारदातों को दिया था अंजाम
1. मु 0 न 0 409 दिनांक 5-4-22 धारा 379 IPC थाना सदर हिसार :- गांव लुदास के खेतों से सौर ऊर्जा के एक कंट्रोलर चोरी किया था।
2. मु 0 न 0 410 दिनांक 5-4-22 धारा 379 IPC थाना सदर हिसार :- गाँव लुदास के खेतों से सौर ऊर्जा के एक कंट्रोलर चोरी किया था ।
3. मु 0 न 0 1096 दिनांक 8-9-22 धारा 379 IPC थाना सदर हिसार :- गाँव सातरोड़ के खेतों से सौर ऊर्जा के कंट्रोलर चोरी किया था ।
4.मु ० न ० 812 दिनांक 17-9-22 धारा 379 IPC थाना सदर आज़ाद नगर :- गाँव आर्य नगर के खेतों से सौर के एक कंट्रोलर चोरी किया था।
5. मु 0 न 0 725 दिनांक 18-7-22 धारा 379 IPC थाना बरवाला :- गाँव बाड्डो पट्टी के खेतों से सौर ऊर्जा के एक कंट्रोलर चोरी किया था।
6. मु 0 न 0 339 दिनांक 16-9-22 धारा 379 IPC थाना सिवानी :- गाँव ढाणी रामजस के खेतों से सौर ऊर्जा के एक कंट्रोलर चोरी किया था।
7. दिनांक 18-6-22 थाना आज़ाद नगर में आर्य नगर के खेत से सौर ऊर्जा का एक कंट्रोलर चोरी किया था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks