सड़कों पर बैठी आदमपुर की बेटियों का दर्द समझे रेणुका बिश्नोई : अनु कादयान
कुलदीप बिश्नोई और उसके बेटे के अलावा भी बन सकते हैं आदमपुर से विधायक : अनु कादयान
रेणुका बिश्नोई को चुनावों के समय आती है आदमपुर की याद : अनु कादयान
मंडी में लाइन पार के लोग काला पानी पीने को मजबूर : भूपेंद्र बेनीवाल
आदमपुर मंडी, 20 सितंबर
आम आदमी पार्टी की महिला विंग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनु कादयान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नारी शक्ति अभियान के तहत आदमपुर पहुंची। उन्होंने गांव कालीरामन और खासा महाजन में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने वहां महिलाओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों से रूबरू करवाया और कहा कि कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई को हलके के लोगों की याद सिर्फ चुनावों में ही आती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, अगर सच में रेणुका बिश्नोई को आदमपुर की महिलाओं की फिक्र है तो पहले शिक्षा को लेकर सड़कों पर आदमपुर की बेटियों का दर्द समझे और स्कूल खुलवाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि रेणुका बिश्नोई का महिलाओं के बीच आना मात्र ढकोसला है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आज तक रेणुका बिश्नोई ने यहां के गांवों की महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया है। साथ ही कहा की एक तरफ तो आदमपुर की बेटियां सड़कों पर बैठ बार शिक्षा और स्कूलों में अच्छी शिक्षा के लिए तरस रही हैं। दूसरी तरफ रेणुका बिश्नोई यहां की महिलाओं का दुख सुख बांटने की बात कह रही हैं। उन्होंने कहा कि आदमपुर की बेटियां शिक्षा की गुहार लगा रही हैं।
इसके साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूल और शिक्षा मॉडल की तर्ज पर आदमपुर के स्कूलों का विकास करने का काम किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर के एक भी स्कूल को बंद नहीं होने देगी। वहीं भूपेंद्र बेनीवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदमपुर के लोगों एक कुर्बानी तो हम दे चुके हैं। अब आपके बच्चों के भविष्य की बात है। अब आने वाली पीढ़ी की बात है। इसको देकर ही वोट दें। उन्होंने कहा कि मंडी में लाइन पार के लोग अब भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बीजेपी की सरकार होने के बावजूद भी वहां आज भी सभी परिवार काला पानी पी रहें हैं। इस मौके पर हल्का अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, अमनदीप टांडी, भूपेंद्र बेनीवाल, रामप्रसाद गढ़वाल, जोन अध्यक्ष वीना कतिरा, धर्मवीर ढाका, विकास, इन्द्र , अजय और पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks