आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन होगी झमाझम बारिश
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी और उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। लेकिन आज से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
मौसम विभाग के डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश के बादल देखने को मिले हैं जो धीरे धीरे मैदानी राज्यों को कवर करेंगे। बंगाल की खड़ी से नमी वाली हवाओं का रूख लगातार उत्तर की तरफ हो रहा है, जिससे हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks