स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कृषि मंत्री जेपी दलाल का हांसी- नारनौंद में चला डंडा, बिजली निगम का एसडीओ व सिंचाई विभाग का जेई निलंबित

एसडीओ बिजली कनैकशन देने में तो जेई पानी निकासी में अटका रहा था रोड़ा


हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यजू


हिसार जिले के अनेक गांव में भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबक बनी हुई है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को हांसी क्षेत्र के गांव का दौरा करने पहुंचे थे तो इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के जेई व बिजली निगम के एसडीओ को निलंबित करने के आदेश दिए। 




कृषि मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को हांसी के नजदीकी गांव गढ़ी पहुंचे तो किसानों ने कहा कि भारी बारिश के कारण उनके खेतों में जलभराव हो गया और काफी दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है तो कृषि मंत्री ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सिंचाई विभाग के जेई राजेश कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए। 





इसके बाद कृषि मंत्री सोरखी पहुंचे तो किसान राममेहर ने बताया कि उसने बिजली का कनैकशन लेने के लिए अप्लाई किया हुआ था और तीन अगस्त को सभी कागज कार्यवाही पूरी करने के बाद भी उसक ा खेत बिजली कनैकशन से वंचित रखा गया है। तो कृषिमंत्री जेपी दलाल ने बिजली निगम के एसडीओ संजय श्योराण को निलंबित करने के आदेश दिए और कहा कि सिंचाई विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव सोमवार को पानी निकासी के लिए मौके पर पहुंचेगें और पानी निकासी का उचित प्रबंध करेंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 





खेतों तथा रिहायशी क्षेत्रों से बरसाती पानी निकासी के लिए करवाई जाएगी स्थाई व्यवस्था: कृषि मंत्री जेपी दलाल


हरियाणा प्रदेश के कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि रिहायशी तथा खेतों से बरसाती पानी निकासी के लिए पुख्ता व्यवस्था करवाई जाएगी। उन्होंने फिलहाल शीघ्र पानी निकासी के लिए अधिकारियों को व्यापक प्रबंध करना सुनिश्चित करने के निर्देश।





      कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल ने यह जानकारी शुक्रवार को हिसार  जिले के खांडा खेड़ी, उगालन, बास,  तालु सोरखी,गढ़ी  सहित कई गांव में बरसाती पानी निकासी प्रबंधों का निरीक्षण करने के दौरान दी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में बरसाती पानी की निकासी तुरंत करवाना सुनिश्चित करें इसके लिए जितने संसाधनों की आवश्यकता होगी उन्हें उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी एवं कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने  बास मल्टीपरपज चैनल की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा होने से जींद की तरफ से खांडा खेड़ी तथा उगालन गांव की ओर आने वाले पानी की निकासी तेजी से हो सकेगी क्योंकि उगलन गांव से आगे इस चैनल की चौड़ाई काफी कम हो जाती है जिसकी वजह से ड्रेन से पानीओवरफ्लो होकर खेतों में फैल जाता है। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल के जरिए बातचीत की और निर्देश दिए कि वे हांसी तथा नारनौंद उपमंडल के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें और पानी निकासी के लिए स्थाई प्रबंध करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें।





  कृषि मंत्री ने बांसगांव के रिहायशी क्षेत्रो तथा खेतों से तुरंत पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने तथा बीटी पंप स्थापित करवा कर तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पानी निकासी के लिए हर संभव कदम उठाए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर नारनौंद के एसडीएम विकास यादव तथा नारनौल तथा हांसी उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित  रहे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |