स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी साइब्रर पुलिस ने 37 लाख की ऑनलाईन ठगी के आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अदालत में पेश कर लिया पुलिस रिमांड पर 



हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हांसी पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रयास कर रही है, आधुनिक युग के ठगों पर लगाम कसने के लिए हांसी साइब्रर पुलिस की टीम लगातार उनके मंशुबों पर पानी फेरने का काम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने साइब्रर ठग गिरोह के एक सदस्य को काबू करने में सफलता हासिल की है। 





 रमेशचंद्र वासी हांसी के साथ में अपने साथियों के साथ मिलकर 37 लाख  रुपए का ऑनलाइन फ्राड  कर लिया था, हांसी पुलिस ने ऑनलाईन ठगी करने के मामले में दिल्ली के भगत विहार करावल नगर से दलीप नाम के एक युवक को काबू किया है। काबू किए गए युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया और छ: दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ऑनलाईन की गई ठगी की रकम, अन्य गिरोह के सदस्यों के नाम व उनके ठिकानों सहित अन्य जानकारी हासिल करेगी। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |