स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली : सीटीएम

 



जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती नगराधीश विजया मलिक।

हिसार, 12 अगस्त।


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगराधीश विजया मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।






नगराधीश ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर राष्टï्रीय ध्वज फहराने तथा अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह भी ऐतिहासिक होगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न संगठनों, संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।







इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, चुनाव तहसीलदार जगदीप मान, सहायक स्नेह कुमार, एनएसएस प्रभारी राजेश पुनिया, कानूनगो रीना, सतबीर सिंह, नरेश कुमार, सावन कुमार, होशियार सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |