स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजकीय महाविद्यालय नारनौंद में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजकीय महाविद्यालय नारनौंद में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।




यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या दुर्गा ने बताया कि महाविद्यालय में अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में यशिका ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय तथा सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता विद्यार्थियेां को 15 अगस्त को सम्मानित भी किया जाएगा। महाविद्यालय में प्राचार्या द्वारा ध्वजारोहण भी किया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |