विशाल रक्तदान शिविर 15 अगस्त को खरड़ अलीपुर में
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आजादी का जश्र हर कोई अपने अपने तरीके से मनाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में खरड़ अलीपुर में 15 अगस्त को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन प्रमुख समाज सेवी विनोद मईयड़ आस्ट्रेलिया के द्वारा किया जा रहा है।
सुभाष कोहाड़ मईयड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव खरड़ अलीपुर के पंचायत भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन विनोद मईयड़ आस्ट्रेलिया द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में गांव खरड़ के सरपंच सोनी व अलीपुर के सरपंच नरेश शिरकत करेंगे और गांव व आसपास के गांव के युवा इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढक़र हिस्सा लेकर आजादीका जश्र मनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks