हांसी : सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में युवक पहुंचा जेल
बिजली कर्मचारियों के साथ की थी मारपीट
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और उसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव चानौत में पिछली 6 अगस्त को एक युवक ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। इसकी शिकायत बिजली निगम के कर्मचारियों ने भाटला पुलिस चौकी में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चानौत निवासी सुंदर को हिरासत में लिया और उसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks