स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पाली गांव के युवक का शव हांसी नहर में मिला

दो निकलने में कामयाब हुए, तीसरे का शव हांसी बरामद !



हांसी : तहलका न्यूज



   हांसी दिल्ली पुल के पास पेटवाड़ नहर से गोता खोरों ने नहर में डूबे युवक का शव निकाला है। हांसी सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं नहर में डूबे दो युवकों को बचाने में कामयाबी जरूर हासिल हुई है। 




मिली जानकारी के अनुसार पाली गांव के कुछ युवक कुंभा गांव के पास पेटवाड़ ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। जिनमें से तीन युवक नहर में बहने लगे तो नहर पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को तो सुरक्षित ‌बाहर‌ निकाल लिया। लेकिन 22 वर्षीय सुनील नहर में बह गया। काफी तालाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दोपहर को ढ़ाणी पीरांवाली में नहर में एक शव दिखाई दिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस हांसी मौके पर पहुंची और ढ़ाणी पीरांवाली के युवाओं की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान पाली निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |