मौसम अपडेट : हरियाणा पंजाब में ओरेंज अलर्ट
लोगों को घरों में रहने की दी हिदायत !
हिसार : तहलका न्यूज
लू के थपेड़ों से लोगों को सोमवार को राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को बाहर ना निकलने की सलाह दी है। हालांकि दो दिन राहत मिलने के बाद मौसम फिर से खुश्क हो जाएगा और गर्मी के थपेड़े फिर से लोगों को पसीना पसीना करेंगे।
मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर हरियाणा पंजाब के लिए दो दिन का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज बारिश और तुफान आने का अनुमान लगाया गया है। धुल भरी आंधी की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। जिसके चलते पेड़ गिरने से होने वाले हादसों से बचने के लिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट होगी। लेकिन बुधवार से तापमान में फिर से वृद्धि होगी।
वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ सोमवार व मंगलवार को बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि हरियाणा में फिलहाल सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks