स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के गांव में कुएं में दबे दो किसान, सेना और एनडीआरएफ टीम पोपलेन मशीन के साथ पहुंची !

स्याहड़वा गांव में 40 फीट गहरे कुएं में सुबह से दबे किसान



हिसार : तहलका न्यूज




   हिसार जिले के गांव स्याहड़वा में कुछ किसान खेत में काम कर रहे थे कि दो किसान रविवार की सुबह खेत में बने कुएं में उतर कर  काम करने लगे और कुछ सहयोगी किसान ऊपर रह गए। जब वो कुएं में काम कर रहे थे तो ऊपर से मिट्टी की परत कुएं में गिर गई। जिसके कारण कुएं में काम करने उतरे जगदीश उर्फ फौजी व जयपाल मिट्टी के नीचे दब गए। 





कुएं के उपर बैठे लोगों ने उनके नीचे दबते ही शोर मचाया। जिससे आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने मिट्‌टी में दबे लोगों को निकालने के लिए एक टीम मौके पर भेजी। ग्रामीण भी अपने स्तर पर कुएं से मिट्टी निकालने में जुट गए। जेसीबी मशीन से कुएं से मिट्‌टी निकालने का काम किया जाने लगा । प्रशासन की ओर से सेना और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया तो सेना और एनडीआरएफ टीम पोपलेन मशीन लेकर गांव में पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। 






खबर लिखे जाने तक मिट्‌टी में दबे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने का अभियान चल रहा था। दोनों के बचने की उम्मीद भी ग्रामीण छोड़ चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |