नारनौंद क्षेत्र में गोली मारकर दो युवकों की हत्या !
कार सवार युवकों ने मारी गोली, बदमाश मौके से फरार !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद उपमंडल के गांव पुट्टी में कार सवार बदमाशों ने एक वैगनआर कार में सवार दो युवकों को गोली मार दी। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरुरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक वैगनआर में दो युवक सवार होकर रोहतक जिले के फरमाणा गांव के रास्ते वाया बेडवा गांव से होते हुए पुट्ठी गांव की से आ रहे थे कि उनके पीछे एक स्वीफ्ट कार लगी हुई थी। जैसे ही वैगनआर कार पुट्ठी गांव के पास सूनसान जगह पर पहुंची तो पीछा कर रहे बदमाशों ने कार पर तांबा तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवकों को कई गोलियां लगी। जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों व फोरेंसिक एक्सपर्ट को दी। जिसके बाद सीन आफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जरुरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रोहतक जिले के गांव निदांना गांव के रहने वाले थे और उनकी पहचान संदीप व अमित के रुप में हुई है। किसी काम से वो पुट्ठी गांव में आए हुए थे। जब वापिस अपने गांव जा रहे थे तो पीछा कर रहे बदमाशों ने ताबा तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की वजह से गाड़ी चला रहे अमित को। गोली लग गई तो गाड़ी रोक दी। गाड़ी के रुकते ही संदीप जान बचाने के लिए खेतों में भाग लिया। लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा कर उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी और कार में सवार अमित की भी हत्या कर मौके से भाग गए। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत व डीएसपी राजसिंह लालका भी पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से गोलियों के 13 खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks