स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

SI or Peon के बाद स्टेशन मास्टर ने मांगी क्रेटा, मामला दर्ज

स्टेशन मास्टर ने मांगी क्रेटा गाड़ी

फाईल फोटो
Big- Breaking
जींद - तहलका न्यूज
सब इंस्पेक्टर व चपरासी द्वारा दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस लाईन में स्टेशन मास्टर भी जुड़ गया है। 

जींद में एक स्टेशन मास्टर द्वारा शादी में क्रेटा गाड़ी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 नेहा ने पुलिस शिकायत में कहा कि वह जींद की एक संस्था के स्कूल में टीचर है। उसकी शादी 24 अक्टूृबर, 2020 को अर्बन एस्टेट निवासी अमनदीप के साथ हुई थी। वह रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत है। शादी से पहले ससुरालजनों का व्यवहार ठीक था। परंतु शादी नजदीक आते ही तेवर बदलने लगे। कार्ड बंटने के बाद फर्नीचर की डिमांड आई। जिसको परिजनों ने पहले बनवा लिया था उस पर उन्होंने आपत्ति जताई कि हम ये फर्नीचर नहीं ओर लेंगे।

शादी में उसके परिजन अपनी हैसियत के मुताबिक गाड़ी देना चाहते थे, तो ससुरालजनों ने क्रेटा गाड़ी की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक उत्पीडन किया गया। उसकी मनोदशा खराब बताते हुए एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर उसे इंजेक्शन दिए गए। जिसके कारण उसके हाथ तथा मुंह में छाले हो गए। दूसरे डाक्टर से इलाज करवाने पर डॉक्टर ने बताया कि गलत दवाई दी गई है। पुलिस ने पति अमनदीप, ससुर सतबीर, सास कमलेश, ननंद पूनम, ललीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन, नशीली दवाई देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |