Jind- कपास- धान तो कोड़ियों के भाव, नौकरी सूटकेस भर भर के बेच रही है भाजपा जजपा सरकार - हुड्डा
कांग्रेस के शासन में प्रवेश विकास के मामले में नंबर वन पर था। लेकिन भाजपा जजपा की सरकार में प्रदेश नंबर वन पर तो है। लेकिन बेईमानी, लूट खसोट, अपराध में और बेरोजगारी में नंबर वन है। प्रदेश में फ्री फॉर ऑल की स्थित बनी हुई है। भय,भष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर है। जिनके कारनामों की अटेची भरी हुई मिली है। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान की जीरी तो बिक नहीं रही, लेकिन बिना पर्ची, बिना खर्ची का बात करने वाली सरकार में नौकरियां परचून की दुकान की तरह बिक रही हैं। एचपीएससी का डिप्टी सचिव तो मात्र एक सेल्जमैन है, दुकान का मालिक भी सामने आना चाहिए। एचपीएससी के चेयरमैन को या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर घर बैठ जाना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून बनाने और आंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस वापिस लेने में देरी ना करे। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिवार को सरकारी नौकरी व पर्याप्त मुआवजा दे सरकार। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कंडेला आंदोलन की तर्ज पर नौकरियां व आर्थिक मदद की जाएगी।
हुड्डा ने जींद के श्याम सुंदर हत्याकांड की निंदा की और पीड़ित के घर जाकर ढ़ाढ़स बंधाया। कानून व्यवस्था के मामले में सरकार को फेल बताया। इस मौके पर उनके साथ गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, सफीदों के विधायक सुभाष देशवाल, बरोदा के विधायक इंदूराज नरवाल, एमएस चौपड़ा, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, सुरेश गोयत, बलजीत रेढू, प्रदीप गिल, रोहित दलाल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks