SKM की बैठक जारी, बाहर खड़े किसानों ने कहा एम एस पी नहीं तो घर वापसी नहीं
सिंधु बार्डर दिल्ली - तहलका न्यूज
किसान आंदोलन आज समाप्त होगा या जारी रहेगा। इस पर सस्पेंस बना हुआ है। पिछले तीन घंटों से एसकेएम की बैठक चल रही है और बाहर हजारों किसान खड़े हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। बाहर खड़े किसानों ने साफ तौर से कहा कि जब तक किसानों को एम एस पी पर कानून, आंदोलन में शहादत देने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और जिन किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हैं वो वापिस नहीं लेती सरकार तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
https://youtu.be/kDiEdcJT5mg
SKM की सिंधु बार्डर पर बैठक के बाहर का माहौल वरिष्ठ पत्रकार सुनील कोहाड़ के साथ

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks