Crime - तेजधार हथियार से भाभी की हत्या कर देवर फरार
तेजधार हथियार से भाभी की हत्या कर देवर फरार
अलेवा /जींद - पवन डाहोला
अलेवा खंड के गांव बिघाना में एक युवक ने अपनी ही भाभी की तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतका के बेटे प्रदीप ने बताया कि उसका चाचा सुरेश को उसने अपने घर आने से रोका तो सुरेश ने घर में घूस कर उसकी मां 50वर्षीय होशियारी देवी पर तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। जब चिल्लाने की आवाज़ आई तो वो बाहर निकले तो सुरेश उनको देख दिवार से कूद कर भाग गया। जब उन्होंने अपनी मां को संभाला तो वह दम तोड़ चुकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन आफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रदीप के ब्यान पर सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks