ASI महिला से दुष्कर्म का आरोपित जजपा नेता मुंबई से गिरफ्तार
महिला ASI से दुष्कर्म का आरोपित जजपा नेता मुंबई से गिरफ्तार
कैथल/ तहलका न्यूज
कैथल में महिला एएसआई से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे जजपा नेता को सीआईए पुलिस ने मुंबई में धर दबोचने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने जजपा नेता की भागने में मदद कर रहे एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप निवासी गढी को जुहु मुंबई से गिरफ्तार किया गया। संदीप को भागने में मदद कर रहे सुरेंद्र उर्फ काला को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि एक महिला एएसआई की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले अनुसार उसने शिकायत दी थी कि वह शादीशुदा है, जो अपने पति से अलग रहती है। जनवरी 2016 में गांव गढी गांव का जजपा नेता संदीप उससे मिला। जिसने उसे कहा कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। उसने झूठ बोलकर उसके साथ दोस्ती का रिश्ता बना लिया। एक दिन आरोपी उसके घर जूस लेकर आया और वह जूस पीने पर वह बेहोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाए।
पीड़ित एएसआई ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी। जब उसने इस बारे में संदीप को बताया तो एक दिन वह अपनी पत्नी के साथ उसके घर पर पहुंचा और बच्चा गिराने की बात करने लगा। जब उसने मना कर दिया तो संदीप ने उसको जमीन पर पटक दिया और संदीप की पत्नी ने उसके मुंह में दवाई डाल दी। जिसके कारण गर्भपात हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks