स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Farmar protect- किसानों की सीएम के साथ बातचीत इन‌ पहलुओं पर अटकी

 किसानों की सीएम के साथ बातचीत इन‌ पहलुओं पर अटकी

 चंडीगढ़ - तहलका न्यूज

   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया था। मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में इस मीटिंग का आयोजन किया गया था। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बैठक साढ़े आठ बजे तक चली। लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे।


किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने मीटिंग से बाहर निकल कर बताया कि सीएम से बातचीत में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमें किसानों पर दर्ज मामले निरस्त करने, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान परिवारों को आर्थिक सहायता, किसान शहीद स्मारक सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। परंतु सरकार की तरफ से किसी भी मुद्दे पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला।अब फैसला 4 दिसंबर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला लिया जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |