कोथली देने गया जींद जिले कि युवक लापता, हिमाचल-प्रदेश की पार्वती नदी में मिला शव
youth from Jind district who went to deliver basket went missing, his body found in Himachal Pradesh Parvati river - Jind News Today
हरियाणा न्यूज, जींद : जींद जिले के जुलाना कस्बे का युवक अपनी बहन की कोठारी देने के लिए घर से चंडीगढ़ गया था। कोथली देने के बाद वह हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए चला गया और वहां पर वो अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने के करीब एक सप्ताह बाद युवक का शव हिमाचल प्रदेश की पार्वती नदी में मिला है। इसकी सूचना मिलते ही पूरे जुलाना कस्बे में मातम छा गया क्योंकि मृतक की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसे मात्र एक डेढ़ साल की बेटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जुलाना के वार्ड नंबर 3 निवासी 32 वर्ष के त्रिलोकी की बहन चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रहती है। त्रिलोकी ने घर से ही प्रोग्राम बनाया था कि भीषण गर्मी से बचने के लिए वह अपनी बहन की कोथली देने के बाद हिमाचल प्रदेश घूम कर आएगा। 29 जुलाई को त्रिलोकी अपनी बहन की कोथली देने के लिए घर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। बहन के घर से वह उसी दिन हिमाचल प्रदेश के लिए निकल पड़ा और 30 जुलाई को वह हिमाचल प्रदेश के मनीकर्ण पहुंचा जहां पर उसने श्री राम भवन धर्मशाला में 30 जुलाई को कमरा बुक कर रात भर वहीं गुजारी। 31 जुलाई की सुबह उठकर त्रिलोकी घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर पहुंच गया और वहीं पर वह अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया।
जब अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे परंतु काफी तलाश करने के बाद भी त्रिलोकी का कोई अता पता नहीं चला। त्रिलोकी के परिजनों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना के बाद त्रिलोकी लापता हुआ था और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तरह शुरू कर दी थी।
मंगलवार को त्रिलोकी के परिजनों के पास हिमाचल प्रदेश पुलिस का फोन आया और बताया कि हिमाचल प्रदेश की पार्वती नदी में एक युवक का शव मिला है आप आकर इसकी शिनाख्त कर सकते हैं कि क्या यह के परिचित का शव है। सूचना मिलते ही परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए और वहां जाकर उन्होंने देखा तो शव त्रिलोकी का पाया। जैसे ही इसकी सूचना जुड़ना कस्बे में लगी तो पूरे कस्बे में मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि त्रिलोकी की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उसे केवल डेढ़ साल की बेटी ही है। परिजनों ने असम का जाहिर करते हुए बताया कि 31 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना हुई थी बादल फटने से त्रिलोकी डूब गया होगा जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks