स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Mausam update in Haryana-Punjab & Rajasthan : मौसम_अपडेट: उत्तर भारत में फिर से बादल लगाएंगे रौनक, आज से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बढ़ेगी तेज बारिश


मध्य भारत पर बने Depression के चलते मॉनसून axis पिछले कई दिनों से मध्य भारत पर से गुजर रही थी। अब जैसे ही सिस्टम कमजोर हो रहा है तो टर्फ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रही है।Mausam update in Haryana-Punjab & Rajasthan : 

मौसमी चक्र:

• मॉनसून Axis गंगानगर, रोहतक, सोनभद्र, आसनसोल से गुजर रही है।

• बंगाल पर नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है।


कल का मौसम पूर्वानुमान:

कल जम्मू कश्मीर और लद्दाख के इलाको मे हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेगी।


वही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों के मध्यम से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। कल दोनो राज्यों के कुछ जगह भारी बारिश व कही कही अति भारी बारिश भी संभव है।


पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और चंडीगढ़ में कल बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेगी।

फिरोज़पुर, मोगा, बरनाला, लुधियाना, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मानसा, भटिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब और फजिल्का जिले में कल बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कही कही तेज़ बारिश भी हो सकती है।


हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुडगांव, झज्जर, रोहतक और जींद जिले में कल कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।


कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में कल बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, कुछ जगह तेज बारिश की भी प्रबल संभावना है।


राजस्थान के दक्षिणी इलाको के जारी बारिश अब थम जाएगी। अब राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में मॉनसून एक्टिव होगा। कल दक्षिणपूर्वी हनुमानगढ़, पूर्वी चुरु, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश की भी प्रबल संभावना बनी रहेगी।

श्रीगंगानगर, शेष हनुमानगढ़, पश्चिमी चुरू, बीकानेर, फलोदी, नागौर, जयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर जिले में कल बिखरी हुई हल्की बारिश होने की संभावना है। कही कही तेज़ बारिश भी हो सकती है।

शेष राजस्थान में मौसम हल्की बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद कही कही हल्की बारिश भी हो सकती है।


उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। कल सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, झांसी गोरखपुर और मिर्जापुर संभाग के जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। झांसी संभाग में कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी।


मोरादाबाद, बरेली, कानपुर, लखनऊ, देवीपाटन, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़, वाराणसी और प्रयागराज संभाग में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है।


मध्य प्रदेश के चंबल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है।

रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बारिश भी संभव है। उज्जैन, इंदौर और निमाड़ संभाग में मौसम हल्की बादलवाही वाला रहेगा, दोपहर बाद कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती हैं।


उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तर राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का दौर 12 अगस्त तक रुक रुककर चलेगा। ज्यादा प्रभाव बुंदेलखंड, मध्यपूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा पर रहेगा।


पंजाब, उत्तर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मालवा प्रदेष में बारिश कमजोर स्तिथि में रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |