Hisar News Today: छह युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 34.02 लाख ठगे
Hisar News Today: 6 youths cheated of Rs 34.02 lakh in the name of sending them abroad
कंसल्टेंट कंपनी सहित 2 लोगों पर मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज, हिसार : डिफेंस कॉलोनी हिसार के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मोहाली स्थित फर्म आरडी कंसल्टेंट व हांसी के भाटोल वासी सुशील कुमार के खिलाफ 34 लाख 2 हजार रुपए ठगने पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पेशे से किसान है और इसके साथ परिवहन व्यवसाय भी करता है। सुशील कुमार से वर्ष 2012 से जान-पहचान है। उसने आरडी कंसल्टेंट-रूद्राक्ष ग्रुप नामक विदेश भेजने वाली कंसल्टेंट कंपनी के बारे में बताया था। कहा था कि कंपनी विदेश भेजने के साथ काम भी दिलवाती है। काफी लोगों को वीजा दिलवा चुकी है।
आरोप है कि सुशील कुमार ने घर आकर किसी व्यक्ति का वीजा लगवाकर कनाडा भेजने की फर्जी कहानी सुनाई थी। उसकी बातों में आकर अपनी एमए-बीएड टीचर बेटी को विदेश भेजने की बात कही तो वह सहमत हो गया था। वह उसकी बहन के रतिया स्थित गांव में पहुंच गया था। वहां भी पूछा कि आपके गांव में कोई विदेश जाने का इच्छुक है क्या? तब बहन ने बेटे को विदेश भेजने की बात कही।
आरोप है कि उसने हमारे बच्चों सहित 6 युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर 34 लाख 2 हजार रुपए हड़प लिए। जब वैध दस्तावेज एवं वीजा मुहैया नहीं करवाया तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। इसके बाद आरोपी से रुपए वापस करने के लिए कहा तो मना कर दिया था। आरोप है कि जब कंपनी के कार्यालय में गए तो वहां पहले से पीड़ित लोग बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks