हिसार में दो महिलाओं से रेप, दो बच्चों की मां से छह साल दुष्कर्म, घर में घुसकर किया बलात्कार
Two women were raped in Hisar, mother of two children was raped for six years, raped inside the house - Hisar News Today
हरियाणा न्यूज, हिसार : शहर की महिला ने पंजाब के संगरूर के गुरु नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित का घर पड़ोस में ही है, जिसके कारण उसके घर आना जाना था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी शादी यूपी में हुई थी। उसका पति छह साल पहले उसे छोड़ चला गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसके घर के पास किराए के मकान में परिवार संग रहता था। उसके घर आता जाता था। आरोपित शादी का दबाव बनाने लगा। उसने मना कर दिया। आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया और कहा वह उसकी दोनों बच्चियों को अपने पास रखेगा। शादी का झांसा देकर लगभग छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के परिवार को इस बारे में पता था, जब उसने आरोपित के परिवार के लोगों को बताया तो उसे ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपित दो माह पहले अपने गांव चला गया। धमकी देकर गया कि कहीं भी शिकायत करने या किसी को बताने पर उसे व उसकी बच्चियों को जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार जिले की गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह घरों में काम करती है। पांच अगस्त को बच्चे स्कूल गए थे व उसका पति काम पर गया था। वह दिन में अपने घर अकेली सो रही थी। उसके गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया व उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks