स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में नया बस स्टैंड और अस्पताल बनाने का रास्ता साफ, एयरपोर्ट के पास जमीन पर सीएम ने दी मंजूरी

 Way cleared for building new bus stand and hospital in Hisar, CM gives new bus stand Hisar approval for land near airport



हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार | एयरपोर्ट के पास क्षेत्रीय चारा फार्म की जमीन पर नए बस स्टैंड और सिविल अस्पताल के लिए जगह फाइनल हो गई है। सीएम ने जमीन ट्रांसफर की फाइल पर हस्ताक्षर करके इसे मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब यहां 30 एकड़ जमीन नए बस स्टैंड के लिए और 22 एकड़ जमीन मिल गई है।







नया बस स्टैंड मिलगेट एरिया के नजदीक बनना तय हो गया है। साथ ही वहां सिविल अस्पताल भी बनेगा। हालांकि यह अलग बात है कि स्थानीय नेताओं ने यह भी कहा है कि पुराना बस स्टैंड भी यहीं रहेगी। शहर में नया व पुराना दोनों बस स्टैंड रहेंगे। अब चारा फार्म को लीज पर मिली इस जमीन के 30 एकड़ को रोडवेज विभाग के नाम किया जाएगा और 22 एकड़ जमीन नागरिक अस्पताल के लिए हेल्थ विभाग के नाम हो जाएगी। इससे पहले परिवहन मंत्री भी इस जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने भी इसको लेकर आश्वासन दिया था।







नये बस स्टैंड से स्टूडेंट्स को होगी सुविधा

शहर के लोगों ने नये बस स्टैंड के पक्ष में तर्क दिया था कि यहां बस स्टैंड बनने से जीजेयू, बहुतकनीकी संस्थान, महिला कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सुविधा होगी। साथ ही पास ही एयरपोर्ट भी है। इसके साथ ही शहर में लोगों को जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं सामान्य अस्पताल हाइवे पर होने से दूर दराज से आने वाले लोग व मरीज तुरंत ही उपचार का फायदा उठा सकेंगे और हाइवे पर होने वाले सड़क हादसों में घायलों को तुरंत ही उपचार मिलने से हर साल सैंकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती है।







शहर के लोग दो पक्षों में, एक पक्ष शिफ्ट कराने का पक्षधर, दूसरा विरोध में 

हिसार शहर के कुछ व्यापारियों का धड़ा चाहता है कि बस स्टैंड यहां से शिफ्ट न हो। उनका कहना है कि व्यापारियों का व्यापार ठप हो जाएगा। मगर आधे से ज्यादा शहर के लोगों की मांग है कि बस स्टैंड बाहर शिफ्ट हो, ताकि दिनभर लगने वाले जाम से बचा जा सके। कुछ लोग विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। मगर दूसरे लोगों का कहना है कि यह शिफ्ट होना चाहिए। बस स्टैंड शिफ्ट करवाने की मांग को लेकर एक गुट धरना भी शुरू कर चुका है। यहां बता दें कि शहर के विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पिछले आठ साल से प्रयास कर रहे थे। उनके लंबे प्रयास के बाद सीएम ने जमीन ट्रांसफर को लेकर फाइनल मुहर मंगलवार को लगा दी है।








बस स्टैंड एयरपोर्ट के नजदीक होगा शिफ्ट 

दरअसल, बस स्टैंड के शिफ्ट होने से शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। क्योंकि शहर के छोटे-बड़े वाहन तीन से चार सड़कों पर डायवर्ट हो जाएंगे। अभी तक तो बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए दिल्ली रोड का ही प्रयोग होता है। जैसे ही एयरपोर्ट के नजदीक एयरपोर्ट बनेगा वाहनों का दबाव वर्तमान में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कम हो जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |