स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind News : प्लाट में हिस्सेदारी पर हड़पे 27.64 लाख, तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 Jind News: 27.64 lakhs grabbed for share in plot     

 साझेदारी के प्लाट को बेचा तीसरे व्यक्ति को, पुलिस मामले की जांच में जुटी 


हरियाणा न्यूज जींद : प्लाट में हिस्सेदार बना कर 27 लाख 64 हजार रुपए की हड़पने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।







अर्बन एस्टेट निवासी जगमाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव अहिरका में 1400 गज प्लाट खरीदा था। जिसमें से 1332 वर्ग गज जगह आपसी सहमति से गांव तारखां निवासी संतोष के नाम रजिस्ट्री 2018 में करवा दी थी। जिसके बाद उसने नवंबर 2018 में संतोष ने 807 वर्ग गज का हिस्सेदार बनने का इकरार किया था।








जनवरी 2023 में संतोष ने प्लाट को अपने बेटे कपिल के नाम ट्रांसफर कर दिया। जनवरी 2024 में कपिल ने अलेवा निवासी सोनू को बेच दिया। उसने 17 लाख 64 हजार रुपए इकरारनामे के दौरान अहिरका वाले प्लाट मालिक की दिए थे। संतोष ने उससे 807 गज जमीन की हिस्सेदारी के दौरान दस लाख नगद लिए थे। जिसके चलते उसकी 27 लाख 64 हजार रुपए बनती है। जो आरोपितों ने षड्यंत्र के तहत हड़प लिए। मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जगमाल की शिकायत पर संतोष, कपिल तथा सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |