किसानों को बकाया मुआवजा शीघ्र वितरित करने के निर्देश, हिसार जिले की इन तहसीलों में लगेंगे कैंप
Instructions to distribute outstanding compensation to farmers soon in Haryana - Hisar News Today
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रत्येक शनिवार व रविवार को विशेष कैंप लगाकर वितरित किया जाएगा मुआवजा
हरियाणा न्यूज, हिसार : बुधवार को लघु सचिवालय हिसार स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रत्येक शनिवार व रविवार को विशेष कैंप लगाकर किसानों को बकाया मुआवजा शीघ्र वितरित करने के दिए निर्देश दिए हैं।
15 दिन के अंदर इंतकाल के मामलों का किया जाए निपटान
उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि ततीमा कटिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने गिरदावरी कार्य फसल खरीफ 2024 को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कोर्ट केस से संबंधित मामलों पर निजी ध्यान देकर अधिक से अधिक केसों का निपटान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बकाया जमाबंदियों को मुकम्मल करके समय पर जमा करवाने के निर्देश दिए। विदित हो कि वर्ष 2023-24 में 54 जमाबंदिया दाखिल होनी हैं जिनमें हिसार तहसील में 15, आदमपुर तहसील में 08, बरवाला तहसील में 4, हांसी तहसील में 12, नारनौंद तहसील में 01, बास तहसील में 5, बालसमंद तहसील में 5, उकलाना तहसील में 2 व खेड़ी जालब तहसील में 2 हैं। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने तहसील अनुसार लंबित इंतकाल के मामलों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों व उप-तहसीलदारों को 15 दिन के अंदर इंतकाल के मामलों के निपटान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित किया जाए तथा चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही व कौताही ने बरती जाए।
इस अवसर पर एसडीएम हिसार जयवीर यादव, एसडीएम हांसी मोहित महराणा, जिला राजस्व अधिकारी, सभी तहसीलों के तहसीलदार, उप-तहसीलदार, एडीआईओ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks