स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

NCP नेत्री सोनिया दुहन ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

 NCP leader Sonia Duhan left the party, joined the Congress party in Delhi - Narnaund News 


 हरियाणा न्यूज, नारनौंद : एनसीपी नेत्री सोनिया दुहन ने करीब दो महीने पहले पार्टी को अलविदा कह दिया था। पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी।आखिरकार मंगलवार को वो दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अनेक बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। पार्टी के नेताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा।








सोनिया दुहन ने बताया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुवात एनसीपी पार्टी से की थी। एनसीपी पार्टी में विद्यार्थी विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम किया। आज वह एनसीपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी उसे वो पूरी जिम्मेवारी और मेहनत के साथ पूरी करेंगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर जाकर नीतियों का प्रचार किया जाएगा। 







हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा का प्रदेश में जोरदार स्वागत हो रहा है। प्रदेश में भाजपा पार्टी हिसाब ना देकर अपने घोटाले छिपाने में लगी हुई है। युवाओं को कौशल रोजगार के नाम पर छलने का काम कर रही हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को परेशान करने का काम किया है। किसान व मजदूर की हालत खराब हो रही है। उन्हें दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। देश के किसान और पहलवानों के साथ अन्याय करने का काम किया है। प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का करेगी। 






इस पर किसान नेता धर्मपाल बडाला, रामफल पाली, जगदीश गामड़ा, सरपंच प्रदीप सिसाय, कृष्ण सरपंच, पूर्व सरपंच राजेंद्र, पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र, कर्मबीर कालिरावन, सुखबीर, फूल कुमार पेटवाड़, सत्यवान दुहन, विनोद सरपंच, अशोक मोहला इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |