स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पनिहारी गांव में बृजलाल का जोरदार स्वागत, युवा देश की असली ताकत, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं

  Brijlal was given warm welcome in Panihari village, youth is the real strength of the country, use your energy in positive work - Barwala Hisar News 

 युवा संगठन ने किया बृजलाल का स्वागत 

हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार जिले के गांव पनिहारी के युवा संगठन द्वारा जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां युवाओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत बृजलाल ने पनिहारी में जनसंपर्क अभियान के तहत गांव का दौरा किया।  





उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की असली ताकत हैं जो चाहें तो देश की दशा व दिशा बदल सकते हैं। इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारत्मक कार्यों में लगाते हुए देश व समाज की सेवा में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि नशा शुरू करना तो बेहद आसान है लेकिन यदि इसकी लत पड़ जाए तो इसे छोड़ पाना बेहद मुश्किल है। इसलिए युवा नशे से दूर रहें क्योंकि नशा जीवन को हर तरह से बर्बाद कर देता है।







उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा युवाओं के हितों को कुचलने का काम किया है। बड़ी-बड़ी डिग्रियां व उच्च शिक्षा प्राप्त युवा आज ग्रुप-डी, सी की नौकरियों के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा देश में नंबर एक पर पहुंच चुका है। पहले तो युवा खूब मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है लेकिन बाद में या तो पेपर लीक हो जाता है या भर्ती को ही रद्द कर दिया जाता है जो कि युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। बृजलाल ने कहा कि यह अन्याय अब अधिक दिन तक नहीं चलने वाला, बस थोड़े समय की बात है विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आएगी उसके बाद प्रदेश के सभी वर्गों के हितों को कांग्रेस पार्टी सुरक्षा प्रदान करेगी।







बृजलाल ने कहा कि उकलाना हलके में जहां-जहां वे गए हैं वहां ही उन्हें पिछड़ापन मिला है। वर्तमान विधायक ने हलके के बारे में न सोचकर खुद के स्वार्थों की पूर्ति की है लेकिन अब उकलाना हलके की जनता अपना हिसाब चुकता करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उकलाना हलके को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया जाएगा और प्रदेश में यह हलका एक उदाहरण बनेगा। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |