नारनौंद में रात को घर में घुसे चोर : संदूक में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर, डोगा बंदूक व सोने चांदी के जेवरात चोरी
Thieves broke into house at night in Narnaund: Licensed revolver, doga gun and gold and silver jewellery kept in the trunk were stolen - narnaund news
हरियाणा न्यूज, नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के गांव बास खुर्द बिजान से के एक घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर, डोगा बंदूक व सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। बास थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव बास खुर्द बिजान निवासी प्रेमी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को वह रात को अपने घर पर सोई हुई थी। मेरा बेटा दूसरे कमरे में सोया हुआ था। मेरा बेटा संदीप 3 अगस्त को अपना लाइसेंसी रिवाल्वर को संदूक में रखा हुआ था और उसकी लाइसेंसी डोगा बंदूक भी पहले से सन्दुख मे ऱखी थी। वहीं उसी सन्दुख में सोने के गहने जिसमें एक हार व एक जोङी कानो के झुमके, 2 सोने की चैन, दो जैंटस अँगुठी व एक लैडिज अंगुठी भी उसी सन्दुख मे रखी हुई थी। बीती रात को कोई अज्ञात चोर संदूक में रखें रिवाल्वर, डोगा बंदूक व सोने के जेवरात चोरी कर ले गया। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। बास थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks