स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में युवती की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, जींद जिले के युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए थे अवैध संबंध

 young woman died after swallowing poisonous substance in Hansi, young man from Jind district had established an illicit relationship with her by promising to marry her - Hansi News Today         

प्रेमी ने कर दिया था शादी से मना, लड़की के पिता को धमकाया



Hansi Haryana News : हांसी में एक युवती ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 








पुलिस को दी शिकायत में हांसी के न्यू सुभाष नगर निवासी अनिल ने बताया कि  उसके दो बच्चे हैं जिनमें से बड़ा बेटा हर्ष है जिसकी आयु 22 साल है और उसकी बेटी 19 वर्षीय निकिता है। उसके दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और वह जन स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। अनिल ने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों से परेशान दिखाई दे रही थी जब उसने उसकी परेशानी का कारण पूछा तो पहले उसकी बेटी टालमटोल करती रही। 






अनिल ने बताया कि जब उसने अपनी बेटी से बार-बार उसकी परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि जींद जिले के धड़ौली गांव के अमन के साथ उसकी दोस्ती हुई थी और अमन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब अमन ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। अनिल का आरोप है कि उसने अपनी बेटी नीतिका से अमन का मोबाइल फोन लेकर उससे बात की तो उसने शादी करने से मना करते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया इसके बाद उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई। 





ठेकेदार अनिल ने बताया कि उसकी बेटी अपनी स्कूटी पर उसे बस स्टैंड पर छोड़कर वापस घर चली गई थी और उसने घर पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतका के पिता के बयान पर धड़ौली गांव के अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |