Rohtak News Today : बालंद गांव में परिवार पर चाकू व डंडों से हमला, 20 दिन बाद fir दर्ज
Rohtak News Today: Family attacked with knives and sticks in Baland village, FIR lodged after 20 days
Rohtak Haryana News : रोहतक जिले के गांव बालंद में एक घर में घुसकर दूसरे पक्ष ने चाकू व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसकी पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायत दी तब जाकर घटना के 20 दिन बाद केस दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी हिमांशु गर्ग को दी शिकायत में कहा कि पुलिस ने आरोपितों के साथ मिलकर शिकायत गुम कर दी और फिर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। एसपी को शिकायत देने के बाद शिवाजी कालोनी थाने में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित पूनम ने एसपी को बताया कि 20 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे आशीष, सोनिया, जिले, राज सभी आरोपित घर में घुस गए और उसे, बेटे गौरव व पति बलजीत पर चाकू व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी के सिर, हाथ व टांगों पर काफी चोटें आईं। आरोपित आशीष ने चाकू से हमला किया। जब चीख-पुकार मची तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना की शिकायत डायल 112 पर दी गई। सभी घायल काहनौर सीएचसी गए, जहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हे पीजीआइ रेफर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद आरोपित पर कार्रवाई करने के लिए शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत दी थी। जब घटना के सात दिन बाद यानि 27 जुलाई को थाने गए तो पता चला कि शिकायत को ही गुम कर दिया गया। कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इतना ही नहीं पुलिस पर आरोपित के मिलीभगत होने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं पुलिस ने अब आशीष, सोनिया, जिले व राज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कोई शिकायत गायब नहीं हुई। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
SI प्रकाश चंद, जांच अधिकारी, शिवाजी कालोनी थाना।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks