हरियाणा के निजी स्कूल शिक्षिका बनी जल्लाद : सात साल की मासूम को कमरे में बंद करके डंडे से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Haryana private school teacher turned executioner: Seven-year-old innocent locked in room and beaten with stick, admitted to hospital
Bahadurgarh Haryana News: बहादुरगढ़ लाइनपार क्षेत्र के छोटूराम नगर में स्थित प्राइवेट स्कूल में एक शिक्षिका पर सात साल की मासूम छात्रा को कमरे में बंद करके डंडे से पीटने का आरोप लगाया गया है। छात्रा को हाथ, पैर व कमर में निशान भी पड़ गए हैं। उसे शनिवार को स्वजन ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शिक्षिका भी अस्पताल में पहुंची। वहीं शिक्षिका का आरोप है कि उनके साथ छात्रा के स्वजनों ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटूराम नगर में रहने वाले एक परिवार की सात साल की बेटी इसी कालोनी में स्थित निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है। वह शुक्रवार को स्कूल गई थी। दोपहर में जब उसकी मां उसे लेने गई तो वह कमरे में सहमी बैठी थी। उसने तब मां को कुछ नहीं बताया। बाद में रास्ते में जब उसकी मां ने बेटी की बाजू पर निशान देखा, तब उससे पूछा तो छात्रा ने सुबकते हुए बताया। उसने बताया कि स्कूल में किसी बच्चे ने उसकी और एक अन्य छात्रा की किताब बदलकर बैग में रख दी थी। बाद में शिक्षिका ने उस पर चोरी का शक करते हुए उसको डंडे से पीटा।
छात्रा की मां ने स्कूल में पूछा तो बताया कि उनकी बेटी गिर गई थी। उसी के कारण उसके शरीर पर निशान पड़े हैं। पीड़ित बच्ची की ताई का कहना है कि शिक्षिका ने मेरा मोबाइल झटक दिया और खुद किसी को फोन मिलाकर यह ड्रामा करने लगी कि मुझे पीट रहे हैं। तब हमने पुलिस को 112 पर काल की। इस मामले को लेकर शिकायत आई है। लाइनपार थाना एसएचओ योमेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान और आवश्यक जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks