स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

करनाल में 24 घंटों में सड़क हादसों में ली 8 की जान, वाहन चालकों की लापरवाही, लोगों की जान

 8 people died in road accidents in Karnal in 24 hours, carelessness of drivers cost lives - karnal accident news  


 Karnal Haryana News : कस्नाल में बीते 48 घंटों के शुरुआती 24 घंटों में सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। समान बात यह रही कि सभी हादसे भारी वाहनों की लापरवाही की वजह से हुए। भारी वाहन बेलगाम दौड़ रहे हैं। नेशनल हाईवे हो या स्टेट हाईवे, भारी वाहनों को ओवरलोड होकर दौड़ते देखा जा सकता है। ओवरलोड होने से आपात स्थिति में चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। परिणाम हादसे के रूप में आता है। यही वजह है कि भारी वाहन डंपर व ट्रक आदि की चपेट में आकर दुपहिया वाहन चालकों की जान जा रही है। यही वीरवार रात से शुक्रवार की रात के बीच हुआ, जब अलग अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। असंध क्षेत्र में हादसे में तीन, घरौंडा में दो, रांवर गांव के पास एक, पिंगली चौक के पास एक व मधुबन के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई।




ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से होमगार्ड सहित तीन युवकों की मौत


जींद मार्ग पर गांव अरडाना बस स्टैंड के पास शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। शनिवार को जींद के रिटोली गांव निवासी रामशरण, जींद के हरीगढ़ निवासी अभिषेक व जींद के अलेवा गांव निवासी सुनील का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रिटोली निवासी रामशरण जींद के पीलूखेडा थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात था, जो अपने दोस्त अलेवा वासी सुनील और हरीगढ़ वासी अभिषेक के साथ असंध की साइड किसी काम से आया था। देर रात असंध से लौटते समय जींद की साइड से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में तीनों आ गए। तीनों के ऊपर से ट्राली का टायर निकल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, जिसे जलमाना के पास रोका गया। वहीं शव एंबुलेंस में डालते समय एक पुलिस कर्मचारी को दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे पुलिस कर्मचारी को भी चोटें आई।



डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 दो दिन पहले पिंगली चौक के पास डंपर की चपेट में आने से निसिंग के वार्ड नंबर एक निवासी 28 वर्षीय युवक रोहित की मौत हो गई। मृतक के भाई मोनू कुमार के अनुसार उसका भाई रोहित विर्क अस्पताल में नौकरी करता था। वह निसिंग से अपने दोस्त विकास के साथ उसकी बाइक पर करनाल आ रहे थे। पिंगली चौक के पास डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। रोहित की मौके पर मौत हो गई और विकास गंभीर घायल हो गया।





अलेवा गांव सुनील के भाई दीपक ने बताया उसका भाई शाम को करीब साढ़े छह बजे घर से दोस्त को मिलकर आने की बात कहकर गया था। लेकिन देर रात तक नहीं आया। सुनील की बाइक भी वस स्टैंड पर खड़ी मिली। उन्हें हादसे की जगह से किसी व्यक्ति का फोन गया। रिटोली गांव के सरपंच रोहतास ने बताया कि रामशरण पिलूखेडा थाने में होमगार्ड था, जो किसी काम से अलेवा आया हुआ था। देर रात हादसे का फोन आया तो पता चला। रामशरण की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी करीब एक साल की लड़की है।











डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्राली चालक की मौत


रांवर गांव के पास रेत के स्टाक के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्राली चालक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो  गई। मृतक शेखुपरा पुलिया निवासी 39 वर्षीय शेरू ट्रैक्टर-ट्राली पर चालक का काम करता था। वह स्टाक से रेत भरकर लेकर जाता था। शुक्रवार की रात को वह रेत के स्टाक के पास खड़ा था। इसी दौरान डंपर चालक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। शेरू घर में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता नेत्रहीन हैं। पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। उसका एक बेटा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।






ट्रक ने ली युवती की जान, नवंबर में होनी थी शादी

कंबोपुरा गांव के पास हाईवे पर अपने मंगतेर के साथ बाइक पर सवार युवती प्रियंका की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में मंगतेर को भी चोट आई। हादसे के बाद ट्रक चालक को राहगीरों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। झज्जर जिले के सुंदरहटी गांव निवासी 29 वर्षीय मनीष कुमार करनाल काम करता है। नौ अगस्त को उसकी मंगेतर जींद जिले के ढिगाना गांव निवासी 20 वर्षीय प्रियंका का करनाल में पेपर था। वे हाईवे पर कंबोपुरा गांव के पास पहुंचे तो ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से प्रियंका को गंभीर चोट आई।






 मनीष ने राहगीरों की मदद से प्रियंका को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मनीष को भी चोट आई। प्रियंका के पिता संतराज सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। उसके दो पुत्र हैं। प्रियंका सबसे बड़ी बेटी थी। वह जींद से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। छह माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी और नवंबर में शादी होनी थी।







तेज रफ्तार वाहन बन रहे हादसों का कारण

शनि मंदिर के पास वीरवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में बडौली गांव निवासी सुरेंद्र व अलीपुर गांव निवासी सुमित की मौत हुई थी। तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। 








नियमित रूप से की जा रही चेकिंगः

 ट्रैफिक इंचार्ज विजय देसवाल ने कहा कि नियमों की उल्लंघना कर रहे वाहन चालकों के नियमित चालान किए जा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की भी चेकिंग जारी है। फिर भी किसी क्षेत्र में  ओवरलोड वाहन चल रहे हैं तो संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |