Siraa News Today: घर में सो रहे दंपती के सिर पर राड से वार कर बदमाश फरार
Siraa News Today: The miscreant absconded after hitting the sleeping couple on the head with rod
Siraa Haryana News : सिरसा जिले के गांव नरेलखेड़ा के मकान में चोरी व अपराध की नीयत से घुसे बदमाश ने कमरे में सो रहे दंपती के सिर पर राड से वार कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश वहां से फरार हो गया। सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
डिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में नरेलखेड़ा निवासी साधुराम ने बताया कि वह खेती करता है और परिवार में एक डेढ़ वर्ष का बेटा और पत्नी कमलेश है। वीरवार रात खेत की सिंचाई करने के बाद 1:15 पर घर आकर सो गया। इसी दौरान रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर राड़ से वार कर दिया। शोर मचाने पर उक्त बदमाश ने उसकी पत्नी के सिर पर भी वार कर दिया और वहां से फरार हो गया।
उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की सूचना दी और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। लेकिन तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया। आरोपित घर में चोरी करने व अन्य अपराध की नीयत से घुसा था। इसके पश्चात वह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पीड़ित ने बताया कि राड़ के कारण उसके सिर पर चार टांके लगे है व उसकी पत्नी के सिर में गहरी चोट व नाक की हड्डी भी टूट गई। जिसके पश्चात उनका आपरेशन करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks