Jind News Today: जुलाना में युवक फायरिंग, सफीदों में वकील पर हमला
Jind News Today: Youth firing in Julana, lawyer attacked in Safidon
Jind Haryana News : जींद जिले के जुलाना की लक्ष्मण कालोनी में एक युवक की हत्या करने की नीयत से घर पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अजीत ने बताया कि आठ अगस्त को जुलाना निवासी अजय उसके घर आया और कहा कि वार्ड छह निवासी आशीष, गांव भावड़ निवासी मीता उर्फ कालिया व अन्य लोग गांव भावड़ में शराब पी रहे हैं और उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे और रात को उस पर हमला करेंगे। इसी दौरान अजय भी उसके साथ कमरे में सो गया और दरवाजों को बंद कर लिया।
देर रात को आशीष, मीता उर्फ कालिया साथियों के साथ आए और मकान के अंदर घुसकर उसके कमरे के दरवाजे खोलने का प्रयास किया, लेकिन जब दरवाजे नहीं खुले तो आरोपितों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान गोली उसकी खिड़कियों में लगी।
वकील पर हमला, केस दर्ज
सफीदों : साहनपुर रोड पर गाड़ी सवार लोगों द्वारा वकील पर हमला कर घायल करने के मामले में सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सफीदों अदालत में वकालत करने वाले जगदीप राठी ने कहा कि वह 9 अगस्त को कोर्ट का काम पूरा करके बाइक पर बाजार गया और वहां से गांव की ओर चल पड़ा। जैसे ही वह साहनपुर रोड पर संधू डेरे के नजदीक पहुंचा तो गांव की तरफ से एक कार आई और उसकी बाइक के आगे खड़ी कर दी। तभी दो अन्य बाइकों पर युवक आए और करीब सात-आठ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आसापास के लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे जींद रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे प्राइवेट अस्पताल में लेगए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks